नालंदा: लगातार तेज आंधी और तूफान के कारण विशाल तार का पेड़ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गिरा, दोनों युवक की मौके पर हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़, बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां बिहार थाना क्षेत्र इलाके के कागजी मोहल्ला रांची रोड में विशाल तार का पेड़ दो मोटरसाइकिल सवार युवक पर गिर पड़ा। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दरअसल दोनों युवक अपने खराब लैपटॉप को बनवाने के लिए मोहम्मद सजाउल अपने दोस्त शाहबाज के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल चौक आया था।

- Sponsored Ads-

नालंदा: लगातार तेज आंधी और तूफान के कारण विशाल तार का पेड़ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गिरा, दोनों युवक की मौके पर हुई मौत 2लैपटॉप बनवाने के बाद दोनों अस्पताल चौक से अपने घर इमादपुर की ओर जा रहे थे। तभी कागजी मोहल्ला रांची रोड में आंधी तूफान के कारण विशाल तार का पेड़ दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक पर गिर गया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी परिजन काफी उग्र हो गए और अस्पताल चौक को जामकर प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

नालंदा: लगातार तेज आंधी और तूफान के कारण विशाल तार का पेड़ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गिरा, दोनों युवक की मौके पर हुई मौत 3घटना की जानकारी होने पर नगर आयुक्त एसडीएम अभिषेक पलासिया बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन स्थानीय लोगों का उग्र गुस्से को देखकर नंगे पांव प्रशासन को लौटना पड़ा। फिलहाल इलाके में स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लोगों ने अपनी दुकानों को बंद किया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article