बेगूसराय में छत ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में छत ढ़लाई के लिए छड़ (सरिया) बांधने के दौरान हाई वोल्टेज प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर गांव की है। मृतक राजमिस्त्री की पहचान नूरजमापुर वार्ड नंबर-6 के रहने वाले रामजी यादव के अशोक यादव के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि अशोक यादव राजमिस्त्री का काम करता था। फिलहाल वह गांव में ही काम करता था। रोज की तरह आज भी गांव के ही अवधेश यादव के घर निर्माण में छत की ढ़लाई के लिए छड़ बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान घर के समीप से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही झुलस गया। घटना के बाद साथ में काम कर रहे मजदूरों के द्वारा किसी तरह विद्युत प्रवाहित तार से अलग किया गया। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अशोक यादव अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जो राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार एवं बच्चों का भरण पोषण करता था।

बेगूसराय में छत ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में कोहराम 2मृतक के तीन छोटे-छोटे बेटे हैं, उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।इस घटना के संबंध में बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। पुलिस बल भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article