बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल छात्र के इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र की है। मृतक छात्र की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर गांव के रहने वाले सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि 1 सितंबर को रात में कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखकर वह अपने घर पैदल ही लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही अज्ञात बहन ने पीछे से जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2जहा इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article