सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान हुई मौत , परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के तेयाय ओपी क्षेत्र के लखनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 स्थित जानकीपुर मोड़ निवासी महेंद्र पासवान का 15 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार की सड़क हादसे में घायल होने के उपरांत इलाज के दौरान मौत हो गयी।इस संबंध में मृतक के चाचा शिवदासानी पासवान ने बताया कि अंगद कुमार गुरुवार को अपने छोटे भाई 10 वर्षीय छोटू कुमार के साथ मुंगेर जिला स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने  जा रहा था।

- Sponsored Ads-

मुंगेर जिला अंतर्गत गांधी चौक के पास रात्रि में लगभग 9 बजे किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को दिन के दो बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता सुधा देवी सहित अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

मृतक दो भाई था और दोनों भाई सड़क दूर्घटना में घायल हो गया।छोटा भाई छोटू इलाज के बाद ठीक है। मृतक चुरामनचक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अष्टम वर्ग में पढ़ता था। माता पिता गांव में ही मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। मृतक का परिवार तेघड़ा थाना क्षेत्र के रातगांव से आकर चुरामनचक जानकीपुर मोड़ पर बसा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article