बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला,युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया।जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है।

मृतक युवक की पहचान मुंगेर जिला के रहने वाले अर्जुन शाह का पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि रोशन कुमार साहेबपुर कमाल से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खगड़िया की ओर जा रहा था।तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जीरो माइल के पास मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था की मोटरसाइकिल सवार युवक रोशन कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला,युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत 2हालांकि मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article