सिमरिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24×7 प्रसव सेवा शुरू, तेघड़ा विधायक ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया -1 में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में 24 X 7 प्रसव कार्य का शुभारंभ स्थानीय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के द्वारा किया गया। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी कार्य कर रही है। इससे समस्त क्षेत्रों में काफी हर्षोल्लास सा माहोल बना हुआ है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय विधायक श्री कुमार ने कर्मियों को समय पर अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर व्यवहार कुशलता के साथ अपनी सेवा देने का निदेश दिया,साथ ही जनप्रतिनिधियों एवम ग्रामीणों से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की।साथ ही एपीएचसी सिमरिया के आधार भूत संरचना में सुधार करने का निदेश दिया।एपीएचसी में 128 प्रकार की दवा ,आयुष्मान कार्ड,परिवार नियोजन ,अनीमिया मुक्त भारत अभियान , टीकाकरण ,हीमोग्लोबिन जांच सहित 06 बेड की सुविधा उपलब्ध है।

सिमरिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24×7 प्रसव सेवा शुरू, तेघड़ा विधायक ने किया उद्घाटन 2अमरपुर,सिमरिया 1,सिमरिया 2,मलहीपुर दक्षिण,मलहीपुर उत्तर सहित 05 पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ गाँव के निकट मिलेगा। वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा की बरौनी प्रखण्ड में समुदायिक सवास्थ्य केंद्र बरौनी,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी ) 07हेल्थ एन्ड वेलनेस सेन्टर(आरोग्य मंदिर)/उप स्वास्थ्य केंद्र 41 सहित कुल 49 स्वास्थ्य केंद्र हैं।

सिमरिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24×7 प्रसव सेवा शुरू, तेघड़ा विधायक ने किया उद्घाटन 3मौके पर बीडीओ बरौनी अनुरंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव कुमार, डा संगीता चतुर्वेदी,बीएचएम संजय कुमार, पूर्व जिला पार्षद शम्भू सिंह,गोपाल कुमार,अमरदीप सुमन, प्रदीप कुमार ,सूरज कुमार, रामनाथ सिंह, सीएचओ, जीएनएम, एएनएम, एवं आशा कर्मी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article