नालंदा: अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला राजगीर अब बनेगा क्रिकेट का नया गढ़, 40 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर की पहचान अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर है। लेकिन अब यह पर्यटक स्थल की पहचान राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाएगा। चालीस हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस राजकीय उच्च के पवेलियन का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना तय माना जा रहा है। 

नालंदा: अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला राजगीर अब बनेगा क्रिकेट का नया गढ़, 40 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2राजगीर खेल स्टेडियम के निर्माण की बात करें तो लगभग 60% कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ 40 प्रतिशत कार्य पूरा होना बाकी है। कार्य पूरा हो जाने के बाद राजगीर किस खेल स्टेडियम में दर्शक चौंको और छक्कों की बरसात का मजा लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्रिकेट स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मजदूर रात दिन काम करके इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

 नालंदा: अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला राजगीर अब बनेगा क्रिकेट का नया गढ़, 40 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3इवेंट मैनेजर ने बताया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद यह दूसरा ऐसा स्टेडियम है जो काफी बड़ा है। बात अगर बिहार की करें तो बिहार के पटना में मोइनुल हक स्टेडियम के बाद यह दूसरा स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम बिहार का होगा। बिहार का यह पहला राजगीर क्रिकेट स्टेडियम होगा जो अत्याधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह से लैस है। वही मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि विकास पुरुष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लगातार पूरे बिहार में विकास करने का काम किया है उसी की एक झलक यह राजगीर क्रिकेट स्टेडियम भी है।

 नालंदा: अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला राजगीर अब बनेगा क्रिकेट का नया गढ़, 40 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुल चार जगह पर संवाद करने का काम करेंगे। हिलसा इस्लामपुर नीरपुर गांव राजगीर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वही इस क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण होने से स्थानीय खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निकालने का मौका मिलेगा।वही इस स्टेडियम के उद्घाटन को लेकर पूरे नालंदा जिले वीडियो में हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है।

Share This Article