तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार एवं जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय समेत समस्त अतिथियों ने माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की कल्याण के लिए मांगा आशीर्वाद।
डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर – 07 स्थित मां जगदम्बा स्थान असुरारी में नौ दिनों से हो रही माता वासंतिक चैती दुर्गा पूजा में शुक्रवार की देर शाम में नवयुवक चैती दुर्गा पूजा समिति असुरारी के तत्वाधान में आयोजित माता की जगराता कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन स्थानीय विधायक रजनीश कुमार एवं जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने अपने कर कमलों से लाल फीता काटकर किया।

असुरारी में विगत तीन वर्षों से प्रत्येक हिन्दू सनातन के नववर्ष वासंतिक चैती दुर्गा पूजा नवयुवक चैती दुर्गा पूजा समिति असुरारी के तत्वाधान में विधि पूर्वक माता की कलशस्थापन से लेकर माता के सभी स्वरूपों की निष्ठा पूर्वक पूजन अर्चना किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चाहत आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा माता का जगराता किया गया। कार्यक्रम को संबंधित करते हुए स्थानीय विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि असुरारी वाली मां जगदम्बा सदैव जागृत स्वरूप में रहकर हम सभी का रक्षा करती हैं। माता हमारे आपके जीवन में सुख शांति समृद्धि प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अगले वर्षों से माता के आराधना पूजा में पूर्व से सम्मिलित रहूंगा। यहां आकर काफ़ी प्रसन्नता होती है।
वहीं जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने कहा कि असुरारी में मां जगदम्बा और भगवती की पूजा आज़ादी काल से पहले से ही होती आ रही है और विगत तीन वर्षों से प्रत्येक विक्रम सम्वत प्रतिपदा से ही चैती दुर्गा माता की आराधना होती आ रही है। पूजा समिति असुरारी के तत्वाधान में आयोजित माता की जगराता कार्यक्रम में चाहत आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने आगत अतिथियों एवं श्रोताओं का दिल जीत लिया और तालियां खूब बटोरा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन धर्मवीर कुमार ने किया। वहीं स्वागत भाषण जदयू जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह दिया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता सह स्थानीय वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द ने भी संबोधित किया।
वहीं पूजा समिति द्वारा सभी आगत अतिथियों को माता की चुनरी और पुष्पहार से सम्मानित किया। वहीं पूर्व सरपंच रविन्द्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापन किया। इस दौरान उपस्थित श्रोताओं एवं श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर अपने आगत अतिथियों का स्वागत किया और कलाकारों का हौंसला अफजाई किया। मौके पर नवयुवक चैती दुर्गा पूजा समिति असुरारी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, पुजारी केदार सिंह, विनोद कुमार, गुलशन कुमार, छबीला कुमार, रोमन कुमार, राजन कुमार, मंटुन कुमार, रोहित कुमार , शोम शर्मा, राममिलन सिंह, संजय कुमार सहित समस्त असुरारी, असुरारी गाछी टोला, हवासपुर , हाजीपुर,पपरौर, पिपरा देवस, सिंगदाहा समेत आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु उपस्थित होकर माता की जगराता कार्यक्रम का आनन्द लिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट