डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में सुनील कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पटना जंक्शन के पास से निरुद्ध किया है। आरोपी की पहचान गांव के ही सौरभ कुमार उर्फ मंगला के रूप में हुई है। वह नाबालिग है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बुधवार को हरनौत थाना में प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी-2 राकेश कुमार रंजन ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा पूजा की रात मामूली विवाद में 40 वर्षीय सुनील कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र आशु कुमार के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पटना से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी का बाइक चोरी का पूर्व इतिहास भी रहा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
