वीरपुर के खरमौली में राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन, बेटियों की उच्च शिक्षा की राह हुई आसान

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत शिक्षा के अधिकार को घर घर तक पहुंचाने की योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना खास कर सुदुर देहात की बेटीयों को उच शिक्षा से वंचित नहीं रहना पड़े । इसके लिए बिहार सरकार के द्वारा राज्य भर में 211 डिग्री कॉलेज की स्थापना किया गया।

- Sponsored Ads-

 जिस में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के खरमौली में नव स्थापित राजकिय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन सुबे बिहार के मुख्यमंत्री श्रम्राट चौधरी के हाथों भागलपुर के कहल गांव से सिधा लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरीय उप समाहर्ता पुजा कुमारी एवं कालेज प्रशासन के अलावे गन्यमान ग्रामीण, शिक्षा विद आदि ढेर सारे लोग मौजूद थे।

 वीरपुर के खरमौली में राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन, बेटियों की उच्च शिक्षा की राह हुई आसान 2मुख्यमंत्री के उद्घाटन लाइव प्रसारण के वाद मौजूद लोगों को नगर विधायक कुंदन कुमार,टीएन बी कालेज के प्रोफेसर डा दिप नारायण महतो, प्रोफेसर चंद्र भानू, जिला पार्षद शिल्पी कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरमौली के पूर्व प्रधानाध्यापक संत कुमार सहनी, मुखिया अशोक पासवान, पूर्व सरपंच ललन कुमार, समाज सेवी राम नंदन महतों आदि लोगों ने संबोधित किया।

 वीरपुर के खरमौली में राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन, बेटियों की उच्च शिक्षा की राह हुई आसान 3मौके पर वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर,सीओ भाई विरेंद्र, पूर्व मुखिया सुखराम महतों, समिति सदस्य मुकुल प्रकाश,, सुबोध पासवान, वसिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विरशेन विक्रम, राकेश कुमार समेत ढेर सारे छात्र, छात्राएं, एवं ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article