रामजानकी मन्दिर असुरारी में चहारदीवारी निर्माण का शिलान्यास

DNB Bharat Desk

रामजानकी मन्दिर असुरारी प्रागण में शनिवार की शाम में चहारदीवारी निर्माण जैसी बहुप्रतीक्षित कार्य का स्थानीय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने 28 लाख 53 हज़ार रुपए की लागत से योजना एवं विकास मद्द की योजना से आधारशिला रखा।

- Sponsored Ads-

 इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, वरिष्ठ जदयू नेता रामनरेश सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द, सुनील कुमार,निपेन्द्र राय सहित अन्य ने विधिवत् पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। 

रामजानकी मन्दिर असुरारी में चहारदीवारी निर्माण का शिलान्यास 2वहीं इस दौरान रामजानकी मन्दिर असुरारी प्रागण में धार्मिक उत्सवों जैसा वातावरण बना रहा। उपस्थित रहे सभी लोगों ने स्थानीय विधायक रजनीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article