भगवानपुर: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को ले विशेष अभियान दिवस

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर पात्र नागरिकों का निर्वाचक सूची में नाम सम्मिलित कराने तथा दावा एवं आपत्तियों से संबंधित आवेदन प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान दिवस के तहत शनिवार को मिडिल स्कूल मेहदौली में बूथ संख्या 306 के बीएलओ उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

बीएलओ अनिल रजक ने बताया कि प्रपत्र-6 दो लोगों ने जमा किया। बीएलओ ने बताया कि 22 नवंबर,5 दिसंबर व 6 दिसंबर विशेष अभियान दिवस के लिए आगे निर्धारित की गयी है जिसमें प्रपत्र 6,7 एवं 8 जमा किया जा सकता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article