नालंदा: अज्ञात महिला के शव मामले में पुलिस जिले के चौक चौराहों पर कर रही है माइकिंग, जगह जगह पुलिस चिपका रही महिला की तस्वीर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

चंडी थाना क्षेत्र इलाके के बहादुरपुर गांव में अज्ञात महिला के शव मिले हुए 48 घंटे से अधिक हो चुके हैं लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आपको बता दे की यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा इसे संज्ञान में लिया गया।

नालंदा: अज्ञात महिला के शव मामले में पुलिस जिले के चौक चौराहों पर कर रही है माइकिंग, जगह जगह पुलिस चिपका रही महिला की तस्वीर 2 वहीं महिला की पहचान के लिए लगातार हिलसा डीएसपी के निर्देश पर नालंदा जिले के सभी थाना क्षेत्र इलाकों में माईकिंग का सहारा लिया जा रहा है और हर चौक चौराहा हो गली कस्बे में महिला की फोटो भी चिपकाए जा रही है ताकि महिला की पहचान जल्द हो सके फिलहाल महिला का पोस्टमार्टम करा कर शव को मोर्चरी में रखा गया है। आपको बता दे की महिला के पैर में 9 किले चुभोई गई थी।

नालंदा: अज्ञात महिला के शव मामले में पुलिस जिले के चौक चौराहों पर कर रही है माइकिंग, जगह जगह पुलिस चिपका रही महिला की तस्वीर 3 जिससे एक बात तो स्पष्ट है कि महिला की हत्या अंधविश्वास में की गई है। जिसके कारण यह खबर काफी सुर्खियों में आ गया। वही इस खबर के सुर्खियों में आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद घटना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इस घटना को लेकर नालंदा जिले से लेकर पटना जिले तक काफी राजनीतिक सुर्खियां भी बटोर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article