नेपाल में मुसलाधार बारिश से 12 करोड़ रूपये की लागत से अररिया जिले के बकरा नदी पर बना अर्धनिर्मित पुल हुआ ध्वस्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

अररिया-जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बकरा नदी पर बना पड़रिया नदी भरभरा कर नदी में समा गया। इस पुल के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। बतादें की ये पुल का कार्य पूरा हो गया होता तो इससे सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड जुड़ जाता। हालांकि इस पुल पर अभी तक आगमन शुरू नहीं हुआ था। बतादें कि नेपाल में मूसलाधार बारिश होने के कारण सिकटी प्रखंड होकर गुजरने वाली बकरा नदी में अचानक उफान आ गया है। और इसी उफान के कारण यह पुल बह गया।

- Sponsored Ads-

नेपाल में मुसलाधार बारिश से 12 करोड़ रूपये की लागत से अररिया जिले के बकरा नदी पर बना अर्धनिर्मित पुल हुआ ध्वस्त 2दरअसल बकरा नदी पर पांच वर्ष पहले भी एक पुल बनाया गया था। पुल के पूरा होते ही बकरा नदी ने धारा बद ली थी। उसके के बाद इस नए पुल का निर्माण कराया जा रहा था।  नेपाल में हुई बारिश के कारण अचानक आए नदी में तेज भावों ने इस अर्ध निर्मित पुल को बहाकर अपने साथ ले गई इस बहाव में परडिया घाट पर बने पल का तीन पाया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसके ऊपर बना गार्डर भी नदी में समा गया है।

नेपाल में मुसलाधार बारिश से 12 करोड़ रूपये की लागत से अररिया जिले के बकरा नदी पर बना अर्धनिर्मित पुल हुआ ध्वस्त 3इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है की इतनी घटिया निर्माण किए जाने से इस पल की यह दशा हुई है।सिकटी विधानसभा के विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया के पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा कराया जा रहा था। और हम लोगों को उम्मीद थी के पुल बढ़िया और मजबूत बनेगा। लेकिन अभी बारिश के शुरुआत में ही पुल का बह जाना विभाग के संवेदक की लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोलता है।

नेपाल में मुसलाधार बारिश से 12 करोड़ रूपये की लागत से अररिया जिले के बकरा नदी पर बना अर्धनिर्मित पुल हुआ ध्वस्त 4उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगे संवेदक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उनकी निगरानी में  पुल का निर्माण कराया जा रहा था। यह दुखद बात है कि सरकार ने इस पुल पर 12 करोड रुपए खर्च किए थे लेकिन सब पानी में चला गया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article