बछवाड़ा में एमडीएम में सड़ा अंडा खाने से छात्र बीमार, परिजनों का स्कूल में भारी हंगामा, एचएम स्कूल छोड़ फरार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कादराबाद पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर कादराबाद में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मध्याह्न भोजन के दौरान एक छात्र के थाली में सड़ा हुआ अंडा मिला. छात्र बिना देखे हुए अंडा खाओ लिया,जिसके बाद उक्त छात्र को उल्टी के साथ ही पेट में दर्द शुरु हो गया. 

छात्र की स्थिति खराब देख अन्य छात्रो ने घटना की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत परिजनों को दी. परिजनों के शिकायत करने के उपरांत प्रधानाध्यापक विद्यालय छोड़कर फरार हो गया. वही परिजन विद्यालय परिसर में ही हंगामा करने लगे. विद्यालय पोषक क्षेत्र के अविभावक त्रिवेणी पासवान, मुन्नी देवी, क्रांति देवी समेत अन्य अविभावकों ने बताया कि मध्याह्न भोजन में सड़ा हुआ अंडा खाने से एक छात्र की स्थिति बिगड़ गयी है, उल्टी के साथ पेट में दर्द हो रहा है.

बछवाड़ा में एमडीएम में सड़ा अंडा खाने से छात्र बीमार, परिजनों का स्कूल में भारी हंगामा, एचएम स्कूल छोड़ फरार 2 जिससे छात्र बैचैन है. उन्होंने बताया कि छात्र की स्थिति से जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक को असंगत कराया गया तो उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया. अविभावक के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द चौधरी बिहार सरकार के मंत्री के संबंधी बताते हैं इसलिए विद्यालय में मनमानी करते हैं और कोई भी पदाधिकारी उन पर हाथ डालने से भी डरते हैं.इससे पूर्व भी प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी एवं मनमानी का आरोप लगा है, लेकिन विरोध करने पर अविभावक को ही धमकी मिलना शुरू हो जाता है.

 बछवाड़ा में एमडीएम में सड़ा अंडा खाने से छात्र बीमार, परिजनों का स्कूल में भारी हंगामा, एचएम स्कूल छोड़ फरार 3घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया अजीत कुमार चौधरी ने विद्यालय पहुंचकर अविभावक को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया.एमडीएम प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन में खाने के दौरान एक छात्र की स्थिति निगलने की शिकायत प्राप्त हुई है फिलहाल छात्र ठिक है. जांचोपरांत दोषी पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी.

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट

Share This Article