समस्तीपुर: शिवाजीनगर BDO का सरकारी नंबर हैक, ग्रुप्स में मैसेज भेजकर OTP मांगने लगे साइबर ठग

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से है जहाँ शिवाजीनगर प्रखंड के बीडीओ बीरेंद्र कुमार सिंह के सरकारी मोबाइल नंबर 9031071898

को साइबर फ्रॉड करने वालों द्वारा हैक कर लिया गया।हैकर्स ने उनके नंबर से जुड़े सरकारी एवं निजी व्हाट्सएप ग्रुपों में गलत मैसेज भेजकर लोगों से ओटीपी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। बीडीओ बीरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि

समस्तीपुर: शिवाजीनगर BDO का सरकारी नंबर हैक, ग्रुप्स में मैसेज भेजकर OTP मांगने लगे साइबर ठग 2मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल सरकारी मोबाइल नंबर को बंद कर दिया गया है। इसके बाद विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में मैसेज भेजकर लोगों को साइबर हैकर्स द्वारा भेजे गए किसी भी संदिग्ध मैसेज को ओपन नहीं करने तथा किसी प्रकार की जानकारी या ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की गई।

समस्तीपुर: शिवाजीनगर BDO का सरकारी नंबर हैक, ग्रुप्स में मैसेज भेजकर OTP मांगने लगे साइबर ठग 3बीडीओ ने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय शिवाजीनगर थाना को दे दी गई है। साथ ही विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।

Share This Article