बछवाड़ा बाजार में आंख से कीड़ा निकालने के बहाने महिला से 20 हजार की ठगी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड बछवाड़ा स्थित किराना दुकान से एक ग्राहक को गुरुवार दोपहर चकमा देकर 20000 रुपया नगद लेकर चंपत होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना के बाद बाजार में भय का माहौल हो गया और बछवाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई और विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पीड़ित दादूपुर पंचायत के झमटिया भगवानपुर दियारा निवासी शंभू शर्मा की पत्नी रंजू देवी ने आवेदन देकर बताया कि बैंक बाजार स्थित यूको बैंक से रुपया निकालकर रेलवे स्टेशन पार कर नारेपुर चौक पहुंचे और रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने लगे तभी एक लड़का बोला कि मेरे आंख में कीड़ा पड़ गया है,थोड़ा चाची जी निकाल दीजिए।

बछवाड़ा बाजार में आंख से कीड़ा निकालने के बहाने महिला से 20 हजार की ठगी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 2उन्होंने कहा कि मैं अपना थैला जमीन पर रखकर आंख से कीड़ा निकालने लगी, तभी दूसरा लड़का उम्र लगभग 20 वर्ष मेरे थैले के अंदर पीला पन्नी में रखा हुआ 20000 रुपया लेकर भाग निकला और जिसके आंख से कीड़ा निकाल रही थी वह भी मौका देखकर बाइक से भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-

Share This Article