बेगूसराय में प्रशासन की सख्ती के बावजूद नहीं थम रहा है हर्ष फायरिंग की घटना, सोसल मीडिया पर विडियो वायरल

DNB Bharat

वायरल विडियो बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र की बताई जा रही है.

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला प्रशासन की लाख हिदायत के बावजूद भी बेगूसराय में हर्ष फायरिंग एवं हथियार लहराने का मामला शांत नहीं हो रहा है और लगातार शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक डीजे की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं एवं इस क्रम में युवक के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है।

- Sponsored Ads-

तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह युवकों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है और उसी क्रम में कुछ लोगों के द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि वीडियो संज्ञान में आने के बाद बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम एवं पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और इसके लिए एक टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं लेकिन पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें हवालात भेजा है। इस मामले में भी जांच के आदेश दिए गए हैं और जो भी व्यक्ति इस तरह के मामले में संलिप्त हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा।

नोट – सोसल मीडिया पर वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टी डीएनबी भारत की टीम नहीं करती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article