कबिया गांव में पैसे के लेन-देन में अधेड़ किसान की हत्या, शव सनगाहा बांध के पास मिला

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर(बेगूसराय):थाना क्षेत्र के कबिया गांव स्थित सनगाहा बांध के पास बीती देर रात 55 वर्षीय किसान सुनील सिंह की हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक मोख्तियारपुर पंचायत वार्ड-18, वासुटोल कबिया निवासी स्व. नवल-किशोर सिंह के पुत्र सुनील सिंह थे।परिजनों के अनुसार सुनील सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने साजिश के तहत उन्हें देर रात फोन करवा कर बुलाया।

कबिया गांव में पैसे के लेन-देन में अधेड़ किसान की हत्या, शव सनगाहा बांध के पास मिला 2सुनील सिंह घर पर गंजी-लुंगी में ही थे और परिवार से  गांव में नौता है  कहकर निकल गए। कुछ ही देर बाद परिवार को फोन पर सूचना मिली कि सुनील सिंह की मौत हो गई है। रोते-बिलखते परिजन सनगाहा बांध की ओर दौड़े तो वहां सुनील का शव पड़ा मिला। घटना स्थल सुनील के घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। हत्या स्थल के पास ही प्रसिद्ध सरस्वती मंदिर और विद्यालय स्थित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक की पत्नी रजनी कुमारी ने कहा कि  देर शाम किसी ने फोन कर बुलाया और दूसरे व्यक्ति ने फोन कर मौत की सूचना दी। रुपये के लेन-देन में ही हत्या की गई है। वहीं 90 वर्षीया मृतक की मां नुनुबती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना स्थल पर आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार,थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सुमित कुमार पल्स बल के साथ पहुंच कर मामले की छान बिन में जुट गई हैं पुलिस ने कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article