डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित ककरिया मोड़ पहुंचकर शांत मनी पेपर मिल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया।

इस मौके पर नालंदा सांसद ने फैक्ट्री संचालक की संघर्ष यात्रा की सराहना करते हुए निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने शान्तामणि पेपर मिल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी ललन सर्राफ, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान नीतीश कुमार करीब दस मिनट तक फैक्ट्री परिसर में रुके और पेपर मिल का निरीक्षण कर उत्पादन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद वे सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने के बावजूद नीतीश कुमार का नालंदा और पूरे बिहार की जनता से गहरा जुड़ाव है और वे आज भी प्रदेश के विकास एवं लोगों की चिंता करते हैं।
वहीं सांसद ने निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि वे उन्हें आने वाले समय का नेता मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि निशांत कुमार, नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलकर आगे बढ़ें। सांसद के अनुसार, निशांत कुमार का भविष्य उज्ज्वल है और वे आने वाले समय में राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
डीएनबी भारत डेस्क