7 लाख 34 हजार 3 सौ की लागत से बने पुस्तकालय भवन का जिला पार्षद ने फिता काट कर की उद्घाटन

DNB Bharat Desk

जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर में 7 लाख 34 हजार 3 सौ रुपए से नव निर्मित सामुदायिक पुस्तकालय भवन का उद्घाटन फिता काट कर किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी रौशन चौरसिया ने कहा कि यह पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रहालय नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और जागरूकता का ऐसा मंदिर है, जहाँ से नई पीढ़ी अपने सपनों को आकार देती है।

7 लाख 34 हजार 3 सौ की लागत से बने पुस्तकालय भवन का जिला पार्षद ने फिता काट कर की उद्घाटन 2कार्यक्रम में वार्ड सदस्य दीपक कुमार, पंसस प्रतिनिधि मंटुन चौधरी, सचिन कुमार,कुलश्रेष्ठ, अंकित कुमार, राहुल कुमार, रंजीत कुमार, अमिरिका ठाकुर,हीरा लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article