वीरपुर में गेन्हरपुर पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की गेन्हरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन प्रमुख, उप प्रमुख, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर और सीडीपीओ नीतीश कुमार धर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

वीरपुर में गेन्हरपुर पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन 2मौजूद अधिकारियों ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा और आईसीडीएस विभाग के समन्वय से यह आधुनिक भवन तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई का अभ्यास कराना और उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना है।

Share This Article