समस्तीपुर: वारिसनगर की जनता इस बार बदलाव चाहती है – बेलाल रजा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। वारिसनगर के युवा समाजसेवी बेलाल रजा ने कहा है कि वारिसनगर की जनता इस बार बदलाव चाहती है। बेलाल रजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तीन बार के विधायक रहे जद यू नेता ने इस बार अपने पुत्र को उम्मीदवार बनाकर ये साबित कर दिया है कि इस क्षेत्र का कोई भी युवा विधायक बनने के लायक नहीं सिर्फ उनका पुत्र ही विधायक बनने के लायक है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: वारिसनगर की जनता इस बार बदलाव चाहती है - बेलाल रजा 2उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज या शैक्षणिक कॉलेज नहीं है, उन्होंने एक आईटीआई कॉलेज भी खोला तो वो प्राईवेट है जो आज राजनीति का अड्डा बना हुआ है। युवा समाजसेवी बेलाल रजा ने वारिसनगर की जनता से अपील की के वो इस बार गिरवी रखे इस क्षेत्र को आजाद कराए और महागठबंधन के उम्मीदवार को सफल बनाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article