एलआईसी मुख्य शाखा में धूमधाम से मना LIAFI का 63वां स्थापना दिवस, बापू और शास्त्री जी को भी किया गया नमन

DNB Bharat Desk

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मुख्य शाखा परिसर स्थित अभिकर्ता कक्ष में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (LIAFI) का 63वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज शर्मा एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस विशेष सभा की अध्यक्षता आधार संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार झा ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन संगठन सचिव प्रमोद कुमार द्वारा किया गया।

एलआईसी मुख्य शाखा में धूमधाम से मना LIAFI का 63वां स्थापना दिवस, बापू और शास्त्री जी को भी किया गया नमन 2चूंकि आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती का भी है, इसलिए इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सत्य, अहिंसा और सादगी में दोनों विभूतियों के ऐतिहासिक योगदान को याद किया और उनके बताए आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज शर्मा ने LIAFI के 63 वर्षों के गौरवशाली सफर की सराहना की और अभिकर्ताओं को निगम की रीढ़ बताया। वहीं संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार झा ने अभिकर्ताओं के हितों की रक्षा, एकजुटता और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

एलआईसी मुख्य शाखा में धूमधाम से मना LIAFI का 63वां स्थापना दिवस, बापू और शास्त्री जी को भी किया गया नमन 3इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह, संगठन सचिव महेश्वर चौरसिया, सुरेन्द्र पंडित, राम नाथ राय, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार झा, रामबाबू राय, सुनीता झा, प्रियंका कुमारी, बैद्यनाथ पंडित, संतोष कुमार साह, मिथलेश राय, सुबोध दास तथा निगरानी समिति के सदस्य अनिल कुमार राय और अमरकांत प्रसाद सिंह समेत बड़ी संख्या में अभिकर्ता व संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया, जिसके साथ ही यह गरिमामय समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article