खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की मासिक बैठक आयोजित, पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एएनएम की बैठक में कई निर्देश दिया गया। जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यु-वीन पोर्टल आरचीएच, अनमोल एवं पिछले माह के एचआईएमऐस पर बिंदुवार  चर्चा की गई।

- Sponsored Ads-

मौके पर कम उपस्थिति वाले 5 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को अगले माह तक स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी श्री मिश्रा ने बुधवार एवं शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण स्थल पर एएनएम को मंगलवार एवं गुरुवार को एक दिन पूर्व जाकर ड्यू लिस्ट एवं सर्वे पंजी के अद्यतन स्थिति के अनुसार कोल्ड चैन हैंडलर से वैक्सीन का डिमांड करने का निर्देश दिया।

खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की मासिक बैठक आयोजित, पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश 2जिससे कि सत्र स्थल पर वैक्सीन एवं ग्रीन चैनल में जाने वाले दवाइयां कम ना हो तथा सभी लाभार्थियों को टीकाकरण के साथ-साथ  अन्य सुविधाएं भी मिल सकें।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article