भगवानपुर के विद्यालयों में मनी गांधी-शास्त्री जयंती: पुष्प अर्पित कर महापुरुषों को किया नमन, बच्चों ने ली अहिंसा की शपथ

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली, अतरुआ, पालीडीह, महेशपुर सहित विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, सत्य, अहिंसा और देशसेवा से जुड़ा जीवन वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल धरोहर है। उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और खुशहाली लाई जा सकती है। विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन एवं देश के प्रति उनके योगदान से अवगत कराया गया।

भगवानपुर के विद्यालयों में मनी गांधी-शास्त्री जयंती: पुष्प अर्पित कर महापुरुषों को किया नमन, बच्चों ने ली अहिंसा की शपथ 2वहीं, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर विद्यालयों में विद्यार्थियों को अहिंसा, शांति और सद्भाव बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों ने समाज में आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण कायम रखने का संकल्प लिया।

मौके पर एचएम रईस, प्रमोद, अवधेश, अशोक, विश्वनाथ, रामनंदन, बबीता, शिक्षक अनिल, अजनीश, नितेश, प्रभात, श्वेता, ऋतु, संगीता, मीरा, सलीम सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Share This Article