बिहार शरीफ में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर जदयू नेता भवानी सिंह का आह्वान, समाज से दूर करें कुरीतियाँ

DNB Bharat Desk

 

महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है, आज हमें महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने की जरूरत है।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार शरीफ के गढ़पर जदयू नेता भवानी सिंह ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भवानी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे जिन्होंने मुगलों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर जदयू नेता भवानी सिंह का आह्वान, समाज से दूर करें कुरीतियाँ 2उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और साहस से प्रेरित होकर हमें भी अपने देश के लिए बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए। भवानी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।

बिहार शरीफ में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर जदयू नेता भवानी सिंह का आह्वान, समाज से दूर करें कुरीतियाँ 3आज हमें महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हमें समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करना चाहिए और सभी को संगठित होकर काम करना चाहिए। जब हम सभी एकजुट होंगे तो हम किसी भी समस्या को दूर कर सकते हैं।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article