डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर| भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी वीरपुर अंचल परीषद के कार्यकर्ताओं ने अंचल मंत्री सह पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार 2 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय सिता राम स्मृति भवन वीरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो पर पुष्प माला और दिप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह ने कहा आदमी कोई बरा या छोटा नहीं होता है।जिस मनुष्य में आत्म विश्वास और निष्ठा होती है। वहीं महान होता है। पूज्य बापू महात्मा गांधी श्रर्वगुण सम्पन्न सहज सरल सौभाव के थे।
आज हम उन्हीं के बदौलत आजाद भारत में सांसें ले रहे हैं।आज आवश्यकता है उनके बताए मार्ग पर चलने की। मौके पर शाखा मंत्री रामाज्ञा महतों,जय जय राम राय, रंजीत यादव, रामाश्रय पासवान, मोहम्मद कमाल,रिता चौरसिया, मनोज यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट