नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू बनेगी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी – शंभू कुमार सिंह

DNB Bharat Desk

हाल के दिनों में विश्व की श्रवश्रेष्ठ संस्थानों ने देश के आजादी काल से अबतक में पहला व्यक्ति नेता सर्वमान्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वश्रेष्ठ सम्मान और स्थान देते हुए इन्हें राजनीतिक का पुरोधा बताया है। राजनीतिक के पुरोधा सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर आएगी। इसके लिए 13 दिसम्बर 25 से सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।

- Sponsored Ads-

उक्त बातें शनिवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा। वहीं मीडिया सेल अध्यक्ष धर्मवीर कुमार ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही होती है।इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवा – युवतियों, छात्र- छात्राओं, महिलाओं, कामगारों सहित सभी सदस्यों और सक्रिय सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इसमें प्रखण्ड के सभी प्रकोष्ठों, पंचायत अध्यक्ष, सचिव, डेलीगेट सदस्य, सक्रिय सदस्यों तथा सभी प्राथमिक सदस्यों की भूमिका अहम है और सभी का सहयोग अपेक्षित है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू बनेगी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी - शंभू कुमार सिंह 2मौके पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष अधिवक्ता अवधेश कुमार राय, नगर अध्यक्ष बीहट विक्रम कुमार उर्फ शतीश, प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व मुखिया अजय कुमार, पंचायत अध्यक्ष संजय महतो, दिनेश कुमार राय, मो मोद्देसर, रामबाबू सिंह, मो जुल्फिकार अली एवं दयानन्द राय सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article