सुशासन सरकार के खिलाफ आगामी 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल व आसमान छूती मंहगाई के अलावे अन्य कई मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आगामी 24 जुलाई को बिहार विधानसभा का घेराव करेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड मुख्यालय में हुई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा कि बिहार के कथित सुशासन की सरकार के कार्यकाल में अपराध के मामले काफी बढ़ गए हैं। रोज रोज हत्याएँ हो रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

- Sponsored Ads-

पुलिस प्रशासन अपराधियों के सामने  बौनी सावित हो रही है। वहीं मंहगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान काफी मंहगे हो गए हैं। किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो जाता है। सरकार इन समस्याओं पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है।

सुशासन सरकार के खिलाफ आगामी 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता 2बेरोजगारी की समस्या का निदान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इन्हीं मुद्दों को लेकर आगामी 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव कर सपना विरोध प्रदर्शन करेगी। बैठक में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो नाज हसन,राजेश कुमार,मन्नू कुमार,कुमार गौतम आदि ने भी अपने विचार रखे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article