समस्तीपुर: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले निकाली गयी आभार यात्रा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे प्रदेश के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के पटेल गोलम्बर से कर्पूरी स्मारक तक आभार यात्रा निकाली गई। जिसमे पार्टी के मांगो मे से जाति आधारित जनगणना क़ो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद यात्रा निकाला गया। जिसका मांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद माननीय उपेंद्र कुशवाहा लगातार कर रहें थे।

समस्तीपुर: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले निकाली गयी आभार यात्रा 2

विगत 26 से 28 अप्रैल क़ो संपन्न राजनैतिक मंथन शिविर मे जो 14 स्मारपत्र क़ो पार्टी ने पारित किया गया था उसमे से एक मांग देश मे जाति आधारित जनगणना भी था। जिसको मंजूरी मिलने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क़ो धन्यवाद दिया। आभार यात्रा क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी के मांग क़ो देश के प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया इसके लिए हम सभी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्त्ता सदैव आभारी रहेंगे।

समस्तीपुर: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले निकाली गयी आभार यात्रा 3आभार यात्रा क़ो प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने भी सम्बोधित कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद दिया। मौक़े पर प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह,रामानंद सिंह,संजय चौधरी निषाद, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, देवव्रत सिंह कुशवाहा, सोनू सहनी, धनेश्वर महतो, मो बशीर सुरेश राम माहेश्वरी देवी, सकुन्ति देवी, सुरेश सहनी, रामलाल सदा, सोनेलाल सहनी, मनोरंजन सिंह, नागो राम, रामसागर महतो, मुकेश कुमार चौधरी, गनौर पासवान, रामवरण राम सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article