डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के सनहा गोदरगामा बांध स्थित चेचियाही ढाब के पास स्नान करने के दौरान चाचा भतीजे की डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड सात निवासी फूलो पासवान का 18 बर्षीय पुत्र राकेश कुमार एवम सोगारथ पासवान का 18 बर्षीय पुत्र सोहन कुमार के रूप में हुई।घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों चाचा भतीजे साइकिल से स्नान करने चेचियाही ढाब पहुंचा था।स्नान करने के दौरान अपनी साइकिल भी पानी मे ले जाकर धोने लगा।इसी दौरान साइकिल गढ्ढा में जाने लगा जिसे खीचकर निकालने के क्रम में दोनों भी फिसल कर गहरे पानी मे चला गया।
हल्ला होने पर आसपास के लोग पानी मे कूदकर निकालने का प्रयास किया तबतक दोनो दोस्त पानी मे समा गया।दोनों डूबे युवक की शव को बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय तैराकों की मदद से शव को खोजकर निकाला गया।मृतक राकेश चार भाई में सबसे छोटा था वही मृतक सोहन तीन भाई में सबसे छोटा था।इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवम सीओ आकाश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे गयी है।
घटना स्थल बलिया थाना क्षेत्र के सटे साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सिमा पर होने की बतायी जा रही है।दोनो थाना की पुलिस व सीओ घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जानकारी ली ।इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है ।
डीएनबी भारत डेस्क