बेगूसराय में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।  पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल गांव की है। मृत महिला की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीर टोल के रहने वाले निर्मल यादव की पुत्री वर्षा देवी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि वर्षा देवी शादी के बाद से ही अपने मायके में ही रहती थी।

बेगूसराय में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच 2उन्होंने बताया है कि पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।तभी से वर्षा देवी अपने मायके में ही रहती थी।उन्होंने बताया है कि जब हम लोग घर में नहीं थे तभी वर्षा देवी अकेले का फायदा उठाकर घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि जब तक हम लोग आए तब तक वर्षा देवी की मौत हो चुकी थी।

बेगूसराय में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच 3फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे मिलकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article