फांसी लगाकर विवाहिता ने मायके में की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी  

DNB Bharat Desk

थाना क्षेत्र के नरहरिपुर पंचायत के नवटोल गांव के वार्ड संख्या 9 में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान नवटोल गांव निवासी सुरेश पासवान की 22 वर्षीया पुत्री क्रांति कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका घर में अकेली ही थी। वृहस्पतिवार की सुबह देर वह घर से नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा तो लोग अवाक रह गए वह अपने दुपट्टा से फसरी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार व एसआई शोभा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में यह घटना घटित हुई प्रतीत होता है।ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को गांव के ही डोभर पासवान के पुत्र का विवाह था जिसके देव पूजन व मटकोर कार्यक्रम में वह शामिल भी हुई थी उक्त मामले में ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के जोकिया गांव निवासी गौतम पासवान से हुई थी। घटना की रात वह घर में अकेली थी, उसका पिता सुरेश पासवान भी बुधवार को ही मनियप्पा गांव स्थित अपने ससुराल चले गए थे।

फांसी लगाकर विवाहिता ने मायके में की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी   2सुरेश पासवान को चार पुत्र और चार पुत्रियां थीं जिसमें क्रांति कुमारी सबसे छोटी बेटी थी। सभी भाई-बहनों की विवाह हो चुकी थी। नवटोल में न तो कोई भाई रहता है और न ही अन्य कोई बहन।ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बहन जिसका विवाह मोख्तियारपुर में था उसकी मौत भी पूर्व में ही ससुराल में किसी घटना के कारण हो गई थी। मां भी बीमारी से जुझते हुए लगभग 5 वर्ष पूर्व स्वर्ग सिधार गए थे।

Share This Article