नालंदा: अस्थावां थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला की डूबने से मौत, पेसौढ़ा गांव के तालाब में स्नान के दौरान हुआ हादसा

DNB Bharat Desk

अस्थावां थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की पेसौढ़ा गांव के एक तालाब में डूबने से मौत हो गई.मृतका की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के माफी गांव की रहने वाली 70 वर्षीय गिरिजा देवी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

 मृतका के परिजनों ने बताया कि वे रोज की तरह शनिवार सुबह पेसौढ़ा गांव के पास स्थित तालाब में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

नालंदा: अस्थावां थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला की डूबने से मौत, पेसौढ़ा गांव के तालाब में स्नान के दौरान हुआ हादसा 2स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अस्थावां थाना पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया गया।

मृतका के पति शिवनंदन पासवान ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी गांव के लोगों द्वारा मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article