डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर, बेगूसराय। भगवानपुर थाना पुलिस ने लूट कांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को तेघड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर वार्ड संख्या-4, नया टोला निवासी अशोक कुंवर के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना कांड संख्या 45/26 में गौतम कुमार वांछित था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त तेघड़ा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर भगवानपुर थाना पुलिस ने तेघड़ा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को भगवानपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट