मवेशियों के लिए सुलगाई थी आग, गांव में मची भगदड़, 12 से ज्यादा परिवारों के आशियाने उजड़े
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में आग का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां आग लगने से एक दर्जन से अधिक घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। इस आग लगी में 25 लाख से अधिक सामान जलकर राख हो गया है। वही इस आग लगी घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया है।

वही घर में आग लगने के बाद लोग घर से निकालकर अपना जान बचाई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से आग का तांडव है और आग लगने के बाद किस तरह से घर धू धू कर जल कर राख हो रहा है। आपको बताते चले की छौड़ाही थाना क्षेत्र के सावंत पंचायत स्थित बखडा गांव के वार्ड नंबर-9 में शुक्रवार की शाम भीषण आग लग गई। इस आग लगी कांड में तकरीबन एक दर्जन सेअधिक परिवारों का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई है। मवेशियों के लिए जलाए गए आग से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की चपेट में आने से मोहम्मद हसमत, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद असगर, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद नूर हसन, मोहम्मद शब्बीर और मोहम्मद छोटू आलम के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में घरों में रखे सोना-चांदी के जेवरात, नकद रुपया, अनाज, कपड़ा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गए। पीड़ितों ने बताया कि केवल नकद राशि ही करीब एक लाख रुपए थी। कुल मिलाकर इस अग्निकांड में लाखो रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम के साथ छौड़ाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशामक दल को भी सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची।
तब तक ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही सीआई व थानाध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है।
डीएनबी भारत डेस्क