समस्तीपुर: नाबालिग के साथ बदसलूकी मामले में एडीजी, डीएम व एसपी समेत पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, पदाधिकारी को दिया दिशा निर्देश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार के वीडियो वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करने ADG डॉ. कमल किशोर समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ADG डॉ. कमल किशोर ने कहा कि समस्तीपुर जिले में एक-दो घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील है।

समस्तीपुर: नाबालिग के साथ बदसलूकी मामले में एडीजी, डीएम व एसपी समेत पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, पदाधिकारी को दिया दिशा निर्देश 2उन्होंने कहा कि घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से जो कार्रवाई की जानी थी, वह की गई है। अब इसे आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर भी समीक्षा की गई है। ADG ने कहा कि मामलों में स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इस मामले में काफी अच्छा काम किया है। बैठक में डीएम और एसपी से पूरे मामले को लेकर बातचीत की गई और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई।

समस्तीपुर: नाबालिग के साथ बदसलूकी मामले में एडीजी, डीएम व एसपी समेत पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, पदाधिकारी को दिया दिशा निर्देश 3उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस और प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही मामलों में त्वरित न्याय करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Share This Article