बेगूसराय के वीरपुर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समिति को दिए गये कई निर्देश

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली शरदिय नव रात्रि को लेकर शनिवार को थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे दुर्गापूजा समिति के सदस्य मौजूद हुए।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान भवानंदपुर,वीरपुर,जगदर,भवन्नगामा,सहुरी पर्रा आदि गांवों में दुर्गा पूजा के आयोजन समिति, जनप्रतिनिधि, एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित किया गया।बैठक में डीजे,आर्क्रेष्टा,भोजपुरी गाने, मनचले युवकों, नशेरीयों, अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों को लेकर बिचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने कहा डिजे,फुहर भोजपुरी गानों पर प्रतिबंध रहेगा, नशेरीयों, मनचले युवकों, अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों को चिंहित कर कार्रवाई किया जाएगा। पुजा पंडाल में सी सी केमरा, महिला व पुरुष बल कि व्यवस्था किया जाएगा।

बेगूसराय के वीरपुर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समिति को दिए गये कई निर्देश 2बैठक में पूर्व जिला पार्षद सुल्तान बेगम,पंसस रीता चौरसिया, मुखिया दिपक कुमार, बीआईपी के जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी,सचिता नंद झा, मुखिया मोहम्मद मोक्तार, मुखिया दिपक कुमार,अजय झा, राम कृपाल सिंह, मोहम्मद कुद्दुश,ओम प्रकाश सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह,नविन सिंह, पूर्व मुखिया सुखराम महतों, पुलिस पासवान, सुबोध पासवान, मनोज सिंह,सुरज साह, मोहम्मद अफरोज आलम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article