डीएनबी भारत डेस्क
प्रखंड के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत के विभिन्न विद्यालयों मे शनिवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुये एचएम संत कुमार सहनी ने कहा कि ग्रीष्मावकाश में बच्चों को कुछ होमवर्क दिये गए हैं जिसे अभिभावक अपनी देखरेख में पूरा करवाएं।
- Sponsored Ads-

हर घर में छात्रों को पढ़ने के लिये एक कोना विकसित करें जिससे पढ़ने का माहौल पैदा हो।
मौके पर शिक्षक संतोष, नीतीश, सारिका प्रिया, अन्नपूर्णा, वीरेंद्र, किशलय, शंकर, कुंती, अनिता, श्वेता, नमिता, पल्लवी, कविता, अभिभावक सुनीता, राजीव, कल्याण महतो, राधा, सोनी, रामप्यारी आदि उपस्थित थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
