बरौनी में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर पंचायत सचिव एवं विकास मित्र की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित नीरज भवन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर पंचायत सचिव एवं विकास मित्र की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ बरौनी अनुरंजन कुमार ने किया। बैठक में योग्य लाभार्थी का नया राशनकार्ड निर्माण या नया नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। 

विकास मित्र एवं पंचायत सचिव स्प्ष्ट अनुशंसा के साथ आवेदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरौनी को हस्तगत करायेंगें । ताकि अविलंब सभी आवेदन का ऑनलाइन कर राशनकार्ड निर्माण किया जा सके। साथ ही कुल 4500 लंबित जीवन प्रमाणीकरण वाले सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण 3 दिनों के अंदर निकटवर्ती  सीएससी/ वीएलई  से कराने का निर्देश दिया गया।इस कार्य में जनप्रतिनिधियों से भी  सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है। उपरोक्त कार्य मे लापरवाही बरतने वाले कर्मी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई किया जाएगा।

बरौनी में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर पंचायत सचिव एवं विकास मित्र की बैठक आयोजित 2बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, बीडब्ल्यूओ बैजू पासवान, आरओ रामविनोद ठाकुर, पंचायत सचिव अर्जुन पासवान, कैलाश साहू, विकास मित्र सनोज कुमार, मुकेश राम ,बिपिन कुमार,अरुण रजक, रीना कुमारी, रंजू कुमारी,रंजन कुमारी,सुष्मिता कुमारी, साधना, कंचन, सरिता,चंदन ,चिराग, उपेंद्र एवं प्रवीण आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का निरीक्षण किया। 

बरौनी में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर पंचायत सचिव एवं विकास मित्र की बैठक आयोजित 3निरीक्षण में वार्ड 2,4 5,6 में डोर टू डोर कचड़ा उठाव कार्य एवं वीपीयू का भी निरीक्षण किया गया। वीपीयू पर गीले कचड़ा से खाद बनाने तथा वीपीयू को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। वहीं पंचायत सरकार भवन बभनगामा के प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया गया। तथा मौके पर उपस्थित रहे मुखिया मो मुख्तार को अविलंब कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article