समस्तीपुर: SC-ST एक्ट के तहत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता बैठक, एसडीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर अनुमंडल सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक में समस्तीपुर माननीय विधायक अश्वमेघ देवी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना प्रभारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समस्तीपुर: SC-ST एक्ट के तहत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता बैठक, एसडीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश 2बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त मामलों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समस्तीपुर: SC-ST एक्ट के तहत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता बैठक, एसडीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश 3सभी थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया गया कि पीड़ितों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक का उद्देश्य कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना एवं प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा।

Share This Article