बसही-चूड़ामनचक पथ पर हुआ हादसा, पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर
डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय)। बसही-चूड़ामनचक पथ पर शुक्रवार को बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के समर्था कल्याणपुर निवासी उमेश राय के 18 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही तेयाय ओपी अध्यक्ष निकिता भारती के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जख्मी युवक को इलाज के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि बसही-चूड़ामनचक पथ पर बाइक और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार राजीव कुमार घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तेयाय ओपी अध्यक्ष निकिता भारती ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट