कैमूर: नदी में नहाने के दौरान डूबे 11 वर्षीय बच्चे की डेड बॉडी 20 घंटे बाद 15 किलोमीटर दूरी से हुई बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में नहाने के दौरान शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे नदी में डूबे बच्चे का शव 20 घंटे बाद गांव से 15 किलोमीटर दूर अकोढी मेला से गांव वालों ने किया बरामद। शव को लाया मोहनिया थाना। जहां पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया है।

कैमूर: नदी में नहाने के दौरान डूबे 11 वर्षीय बच्चे की डेड बॉडी 20 घंटे बाद 15 किलोमीटर दूरी से हुई बरामद 2

मृत बच्चे की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव का दुखी जायसवाल का 11 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार बताया जा रहा है। दिनेश कुमार यादव ने बताया नदी में नहाने के लिए तीन बच्चे गए थे एक छोटा बच्चा डूब रहा था। उसको बचाने के लिए कमलेश गया उसको तो बच्चा दिया लेकिन वह खुद ही डूब गया। यह घटना शुक्रवार के दोपहर लगभग 12:00 बजे की है। शुक्रवार को दोपहर 20 से 30 की संख्या में गांव वाली नदी में घुसकर बच्चे को खोजने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला।

कैमूर: नदी में नहाने के दौरान डूबे 11 वर्षीय बच्चे की डेड बॉडी 20 घंटे बाद 15 किलोमीटर दूरी से हुई बरामद 3प्रशासन की सूचना दिया गया प्रशासन के द्वारा गोताखोर भी बुलाया गया उनके द्वारा शाम 6:00 बजे तक खोजने के बाद भी नहीं मिला। आज सुबह 4:00 बजे से ही हम सभी गांव वाले नदी के किनारे किनारे जा रहे थे तभी अकोढी में पुल के बगल में लाश फ़सा हुआ था। जिसको लेकर हम लोग मोहनिया थाना लाए हैं ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article