बछवाड़ा रेल थाना क्षेत्र के विद्यापति रेलवे स्टेशन के गुमटी संख्या 8 सी के करीब ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा रेल थाना क्षेत्र के विद्यापति रेलवे स्टेशन के गुमटी संख्या 8 सी के समीप शनिवार की रात अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी।

मामले को लेकर रेल थाना अध्यक्ष शंकर राम ने बताया कि बछवाड़ा-हाजीपुर रेल खंड स्थित विद्यापति स्टेशन के पुर्वी छोर गुमटी संख्या 8 सी डाउन ट्रेक पर अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति साही रंग का पैंट व मटमैला रंग का फुल सर्ट पहन रखा था, मृतक के दाहिने हाथ में स्टील का बल्ला व लाल रंग का धागा बांधा हुआ है। वही बाल व दाढ़ी बड़ा बड़ा था,उन्होंने बताया कि  प्रथम दृष्टया में मृतक व्यक्ति विछिप्त टाइप का प्रतीत हो रहा था। जिसे स्टेशन पर घुमते हुए देखा गया था। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सका है।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article