नालंदा में घर में आग लगने से दो सगी बहन की मौत, इलाके में पसरा मातमी सन्नाटा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के बेना थाना क्षेत्र इलाके के कमलबीघा गांव में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई जब अचानक खाना बनाने के दौरान घर में आग लग गई। अगलगी की घटना को देखकर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया लेकिन तब तक घर के अंदर दो सगी बहनें मीनाक्षी और सोनाक्षी गंभीर रूप से झुलस गई।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार घर में जब महिला खाना पका रही थी उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई जिससे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और यह अगलगी की घटना घटी। वहीं वेना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार घर के अंदर शार्ट सर्किट हुआ था जिसके कारण पूरे घर में आग लग गया। यही वजह रही की घर के अंदर दो सगी बहनें बुरी तरह से झुलस गई। जिसे आनन-फानन में परिजनों ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बहनों की हालत गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

ताजा समाचार मिलने तक दोनों सगी बहने सोनाक्षी और मीनाक्षी ने इलाज के क्रम में पटना पीएमसीएच में दम तोड़ दिया इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article