पढ़ाई कर लौट रहे 4 छात्रों को अनियंत्रित बोलरो ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र इलाके के रतनपुरा गांव के पास बोलेरो ने 4 छात्र को ठोकर मार दिया। जिसमें सभी छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ाई करके अपने घर जाने के क्रम में रतनपुरा गांव के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया।

जिससे रवि रंजन कुमार, भानु कुमारी, रौनक कुमार समेत चार छात्र गंभीर हो गए। आनन-फानन में सभी घायल छात्रों को परिजनों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी छात्रों का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद परिजन काफी आक्रोशित हैं।

नालंदा से ऋषिकेश 

Share This Article