डीएनबी भारत डेस्क
बेगुसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है। मृतक की पहचान तेयाय गांव निवासी रामाकांत पाठक का पुत्र पप्पू पाठक के रूप मे हुई है।
- Sponsored Ads-

घटना के संबंध मे परिजनो ने बताया मृतक पप्पू पाठक अयोध्या गंगा घाट पर स्नान करने गया था इसी क्रम मे गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया। जहा लोगो के द्वारा शोर करने पर स्थानीय गोताखोर के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को बरामद किया गया है ।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यबाई में जुट गई है ।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
