बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार ने बाइक को रौंदा, महिला और पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला, और पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

- Sponsored Ads-

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल के पास की है। मृतक तीनों की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव के रहने वाले गंगाराम यादव की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है। 

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार ने बाइक को रौंदा, महिला और पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत 2वही पिता पुत्र की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल गांव के रहने वाले संतोष यादव एवं पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि महिला, पुरुष और बच्चा एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए घर से निकले थे। 

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार ने बाइक को रौंदा, महिला और पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत 3और दुर्गा पूजा मेला देखकर लगने के दौरान तेज रफ्तार थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार तीनों को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद महिला का शव उछलकर दूसरे के घर पर जा गिरा। 

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार ने बाइक को रौंदा, महिला और पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत 4वहीं, दुर्घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार ने बाइक को रौंदा, महिला और पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत 5फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article