वीरपुर: डीह पर पंचायत में 2.27 करोड़ की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास

DNB Bharat Desk

वीरपुर: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डीह पर पंचायत में गुरुवार को विकास कार्यों को गति देते हुए पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास विधिवत रूप से संपन्न हुआ। लगभग 2 करोड़ 26 लाख 99 हजार रुपये की प्राक्कलित लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन की आधारशिला पंचायत के मुखिया राजीव कुमार ने रखी।

- Sponsored Ads-

समारोह के दौरान पंडित प्रमोद झा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास की औपचारिकताएं पूरी की गईं।

वीरपुर: डीह पर पंचायत में 2.27 करोड़ की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास 2इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया राजीव कुमार ने कहा कि पंचायत का समग्र विकास और सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और दाखिल-खारिज जैसी प्रशासनिक सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। इससे ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय के अनावश्यक चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी।”

वीरपुर: डीह पर पंचायत में 2.27 करोड़ की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास 3मुखिया ने आगे आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।शिलान्यास समारोह के मौके पर वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भवन निर्माण की शुरुआत पर प्रसन्नता जाहिर की।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article